आयुर्वेद विवि के बर्खास्त लेक्चरर शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव
- लेक्चरर की चैट आई सामने
- प्रैक्टिकल पास करवाने के नाम पर पैसे मांगे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विवि के बर्खास्त लेक्चरर शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्राओं से अश्लीलता और यौन प्रताडऩा मामले में आरोपी की इंस्टाग्राम चैट्स सामने आई हैं।
इन चैट्स में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर अजीतसिंह चारण ने छात्रा को लिखा-तेरी ड्रेस और तेरी आंखों को देखा तो मुझसे रहा नहीं गया, तू मेरी दोस्त बनेगी? कॉलेज में किसी को पता नहीं चलेगा,तू परीक्षा की चिंता मत कर,मैं तुझे पास करवा दूंगा।
दरअसल,आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के बर्खास्त असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ 10 अक्टूबर को कॉलेज में छात्राओं के प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर अश्लील मैसेज भेजने, शरीर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने,जबरन मोबाइल लेकर नंबर और सोशल मीडिया आईडी हासिल करने जैसे आरोप लगाए गए थे।
11 अक्टूबर को थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर महिलाओं से संवाद
छात्राओं ने इंस्टाग्राम चैट्स भी पुलिस को दी हैं। चैट्स में सामने आया कि आरोपी लगातार छात्रा पर बाहर चलने और मिलने का दबाव बनाता था।
जब छात्रा ने खाना बनाने की बात कही तो आरोपी ने लिखा इतनी सुंदर लडक़ी को खाना बनाने की क्या लोड है। क्या कर रही हो,अभी चलो बाहर। विरोध करने पर कहा- कोई क्या कर लेगा तेरा,ज्यादा चू-चू करेगा कोई तो यहीं निकल जाएगी लाइफ पास होने में। एक चैट में लिखा-तू कह तो टॉपर बना दूं।
रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 में प्रैक्टिकल एग्जाम की फाइल दिखाने के दौरान आरोपी ने एक छात्रा पर भद्दी टिप्पणियां की थी। पीडि़ता के अनुसार, आरोपी ने फब्तियां कसते हुए कहा था आज तो तेरी आंखें बहुत खूबसूरत लग रही हैं,क्या लगाकर आती है? तेरा फिगर काफी मेंटेन कर रखा है,क्या खाती है तू? इसके बाद जबरन मोबाइल छीनकर नंबर और इंस्टाग्राम आईडी ले ली गई। सोशल मीडिया पर परेशान करना शुरू कर दिया।
आरोपी अपने केबिन में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। पीडि़ता के मुताबिक, आरोपी कहता था कि मेरे साथ रूम पर चल,मेरा मन तुमसे मिलने को तरस रहा है। फिजिकल होने का दबाव डालता था। विरोध करने पर अपनी पहुंच का रौब झाड़ते हुए धमकाता था।
आरोपी बोलता था कि मैं प्रिंसिपल का खास हूं, मुझमें बहुत पावर है,मैं जिसे चाहूं पास या फेल करूं,करियर खत्म कर दूंगा। इंस्टाग्राम चैट्स में पैसों के लेनदेन को लेकर भी बातचीत सामने आई है,जिसमें प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है। एक अन्य जगह आरोपी धौंस जमाते हुए कह रहा है प्रैक्टिकल में पास होने के लिए मैं और प्रिंसिपल सर बैठे हैं,कोई फेल नहीं कर सकता,मैं देख लूंगा पास करवा दूंगा।
पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान आरोपी प्रोफेसर के मोबाइल को कब्जे में लिया गया। इसके अलावा आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट वॉट्सएप आदि का डाटा भी लिया गया है। चैट में लड़कियों को मैसेज भेजने के सबूत भी मिले हैं।
