सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर महिलाओं से संवाद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर महिलाओं से संवाद। रूडिप जोधपुर की ओर से कमला नेहरू कॉलोनी में सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग और रख-रखाव को लेकर सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। अधीक्षण अभियंता संजय माथुर के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता इकाई ने बैठक का आयोजन किया।
द्वितीय चरण की 17 पंचायत समितियों में नामांकन शुरू
रूडिप कैप टीम सदस्य धीरेन्द्र वैष्णव ने महिलाओं और कॉलोनीवासियों को सीवरेज प्रणाली के लाभ और सही उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्नानघर और रसोईघर के कनेक्शन में जाली लगाएं, सीवर लाइन में ठोस अपशिष्ट न डालें और सावधानी बरतें।
लक्ष्मी सैनी ने स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करते हुए घरों के आसपास सफाई रखने और कचरे का सही निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। संवेदक फर्म की सोशल आउटरीच टीम से मुन्नालाल और कमलेश ने भी भाग लिया।
