जोधपुर, शहर में कोविड की पालना के लिए पुलिस आयुक्त जोस मोहन शुक्रवार को साइकिल लेकर भ्रमण पर निकले। उन्होंने शहर के बाहरी इलाकों के साथ ही भीतरी शहर में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शहर में पुलिस व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता को लेकर संतोष जाहिर किया।

पुलिस आयुक्त आज ईद पर्व के साथ ही कोविड पालना को लेकर साइकिल लेकर जेएनवीयू कार्यालय से रवाना होकर रोटरी चौराहा होते हुए बड़ी ईदगाह जालोरी गेट पर पहुंचे। जहां पर पुलिस व्यवस्था को देखा। बाद में वे साइकिल लेकर भीतरी शहर जालोरी गेट के अंदर से होते हुए विभिन्न मार्गों से सोजती गेट फिर घंटाघर तक आए। पुलिस ने इस बीच रास्तों में पुलिस की सक्रियता और व्यवस्था को लेकर संतोष भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कोविड पालना की जांच के लिए वे व्यवस्था देखने निकले हैं।
ये भी पढ़े – केंद्रीय कारागार में फिर मिला मोबाइल
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

