Doordrishti News Logo

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित। राज्य निर्वाचन आयोग,जयपुर द्वारा घोषित नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं के 178 वार्डों में निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा गठित मतदान दलों के मतदान अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर, 2026 को रवानगी स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए कार्मिक
बिलाड़ा,भोपालगढ़ एवं पीपाड़ शहर नगर पालिकाओं के लिए मतदान दलों को प्रातः 7 बजे तथा बालेसर सत्ता, तिंवरी एवं मथानिया नगर पालिकाओं के लिए प्रातः 11 बजे राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर स्थित निर्धारित रवानगी स्थल पर उपस्थित होना था। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वाले 8 मतदान कार्मिकों के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों तथा राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई/निलम्बन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

मतदान कार्मिकों को समयबद्ध उपस्थिति एवं दायित्व निर्वहन के निर्देश
प्रभारी अधिकारी,कार्मिक प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद जोधपुर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन द्वारा सभी मतदान कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सौंपे गए निर्वाचन दायित्वों का पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026