दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी
पंद्रह दिन बाद कराया केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी। शहर के भीतरी क्षेत्र कंदोई बाजार में एक कपड़े की दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी हो गए। घटना 24 अगस्त की है। पीडि़त महिला के पति की तरफ से अब सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी गई है।
तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी
पुलिस ने बताया कि पीपाड़ शहर के खांगटा हाल जेएम कोर्ट सिवाना बालोतरा निवासी श्रवण सिंह पुत्र उदय सिंह जाट की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 24 अगस्त को जोधपुर कंदोई बाजार में एक कपड़े की दुकान पर खरीदारी के लिए गई थी। जहां अत्यधिक भीड़ के बीच में किसी ने उसकी पत्नी के थैले से 8 हजार रुपए चोरी कर लिए। सदर बाजार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
