जोधपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 61.39 प्रतिशत मतदान
- नगर पालिका आम चुनाव 2026
- बालेसर सत्ता और तिंवरी में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान
- मथानिया में 67 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में दोपहर 1 बजे तक 61.39 प्रतिशत मतदान। नगर पालिका आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले की छह नगरपालिकाओं में मतदान प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से जारी है।
श्रद्धापूर्वक मनाया लोकपर्व बछ बारस
प्रातः 7:15 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 61.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस अवधि तक कुल 1,19,635 पंजीकृत मतदाताओं में से 73,439 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
बालेसर सत्ता और तिंवरी में सर्वाधिक मतदान
दोपहर 1 बजे तक तिंवरी नगरपालिका में सर्वाधिक 69.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 8,744 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बालेसर सत्ता नगरपालिका में 68.80 प्रतिशत मतदान हुआ तथा 10,567 मतदाताओं ने मतदान किया।
मथानिया में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान
मथानिया नगरपालिका में दोपहर 1 बजे तक 67.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 9,600 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं भोपालगढ़ नगरपालिका में 59.11 प्रतिशत मतदान हुआ और 11,505 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पीपाड़ शहर एवं बिलाड़ा में भी मतदाताओं में उत्साह
पीपाड़ शहर नगरपालिका में दोपहर 1 बजे तक 56.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 16,794 मतदाताओं ने मतदान किया। बिलाड़ा नगरपालिका में 56.92 प्रतिशत मतदान हुआ तथा 16,229 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
