Doordrishti News Logo

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी। शहर के निकटवर्ती जोधपुर-डांगियावास रिंग रोड पर एक पेट्रोल पंप पर दो दिन पहले हफ्ता वसूली के लिए धमकाने आने वाले गैंग के कुछ लोगों की पुलिस ने पहचान की है। जिनकी अब सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना को लेकर डांगियावास थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया था।

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

डांगियावास पुलिस के अनुसार जोधपुर डांगियावास रिंग रोड पर दो दिन पहले एक पेट्रोल पंप पर कुछ लोग बिना नंबर की कार लेकर पहुंचे। बाद में पंप काॢमक ने तेल डालने से मना किया तो उसे पंप चलाने के नाम पर धमकाने लगे। एक पर्ची भी पंप पर छोड़ गए।

बताया जाता है कि जाते हुए बदमाश दानपेटी को लेकर गए। पुलिस के अनुसार आरंभिक तौर पर एक आरोपी की पहचान जाणियों की ढाणी उचियारडा निवासी राकेश के रूप में की गई है, जिसकी तलाश जारी है। उसके पकड़े जाने पर अन्य आरोपियों का पता लग पाएगा।

Related posts: