भाजपा प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता ने वार्ड 82 में किया सघन जनसंपर्क
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता ने वार्ड 82 में किया सघन जनसंपर्क। नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र भाजपा प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता ने रविवार 6 सितंबर को वार्ड संख्या 82 में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
जातरूओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी 15 से ज्यादा जातरू घायल
जनसंपर्क की शुरुआत महामंदिर बालाजी मंदिर से हुई। इसके बाद पुलिस थाने के पीछे,बेद भवन, हवेली,नया बास, धारिवालों का बास,धान मंडी वाला बाजार, घांचियों का बास,लोहारों की गली तथा भण्डारी स्टेडियम क्षेत्र में नागरिकों से मुलाकात की गई।
इस दौरान प्रत्याशी मेहता ने क्षेत्रवासियों से स्थानीय समस्याओं,मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मनीष धनाड़,डॉ.ममता पुरोहित,महेंद्र चौहान,विजय राज बोहरा,दिलीप बरमेचा, पंकज सोनी,लक्ष्मण चौहान,विजय लक्ष्मी नाथ,त्रिलोक मेघवाल, कुलदीप गहलोत,चंचल धारीवाल,कमलेश ऐणीया,घोरेश सुराणा, बत्ती मेहता,दिनेश मेहता, ताराचंद एवं मांगीलाल कुलेचा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संपर्क अभियान को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचने को लेकर भी चर्चा की।
