एचआईवी लैब टेक्नीशियनों को दिया EID प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एचआईवी लैब टेक्नीशियनों को दिया EID प्रशिक्षण। नाको,नई दिल्ली एवं राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी,जयपुर के तत्वावधान में एचआईवी आईसीटीसी लैब टेक्नीशियनों के लिए प्रारंभिक शिशु निदान (EID) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य लैब टेक्नीशियनों को नाको की गाइडलाइन के अनुसार समय पर नमूना संग्रहण,सुरक्षित हैंडलिंग और दस्तावेजीकरण के बारे में प्रशिक्षित करना था,ताकि एचआईवी संक्रमित शिशुओं का उपचार समय पर शुरू किया जा सके।

राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी

कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने किया। इस अवसर पर नाको के प्रतिनिधि डॉ.मनोज कुमार का स्वागत किया गया।

प्रशिक्षण में सात जिलों के 28 आईसीटीसी लैब टेक्नीशियनों ने भाग लिया। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.प्रभु प्रकाश ने मानक प्रक्रिया से नमूना संग्रहण पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना बोरा,एसआरएल प्रभारी राजेंद्र परमार, सुदीप शर्मा,महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार,रमेश सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts: