राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय आईसीपी चुनाव में डॉ.गौतम भंडारी विजयी। राष्ट्रीय आईसीपी (Indian College of Physicians) चुनाव में जोधपुर के डॉ.गौतम भंडारी विजयी घोषित हुए हैं।
एपीआई जोधपुर चैप्टर के चेयरमैन प्रो.डॉ.नवीन किशोरिया ने बताया कि रविवार को मुंबई में हुई मतगणना में डॉ.भंडारी सर्वाधिक मत पाकर आईसीपी फैकल्टी काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए।
प्रियंका बाहेती ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
जयपुर के प्रो.डॉ.पुनीत सक्सेना निर्विरोध मानद सचिव एवं प्रो.डॉ.पुनीत रिजवानी गवर्निंग बॉडी के सदस्य निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय एपीआई एवं आईसीपी में राजस्थान एपीआई का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
इस सफलता पर डॉ. भंडारी ने कोटा के डॉ. केके पारीक एवं डॉ. गिरीश माथुर का आभार जताया। वर्तमान में डॉ. भंडारी एपीआई जोधपुर चैप्टर के मानद सचिव एवं राष्ट्रीय एपीआई में गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं।
