डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला पत्नी की मौत पति घायल गुस्साए लोगों ने लगाई आग
ड्राइवर को पीटा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचला पत्नी की मौत पति घायल गुस्साए लोगों ने लगाई आग। शहर में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर जा रहे पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर गुस्साए लोगों की भीड़ ने डंपर को आग लगा दी और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। मामला कुड़ी थाना क्षेत्र के झालामंड चौराहे के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे का है। एसीपी वेस्ट भजन लाल ने बताया कि बाइक सवार पति-पत्नी बारां जिले के रहने वाले है। इनके साथ करीब 20 से 25 जातरुओं का जत्था भी था। ये लोग बाइक से ही रामदेवरा के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झालामंड चौराहे के पास ओवर स्पीड डंपर ने टक्कर मार दी।
तीन साल से फरार 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
इस हादसे में महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गुस्साए लोगों ने पेट्रोल डालकर डंपर को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जातरू चक्कर आकर गिरा,मौत
रतलाम से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे 50 यात्रियों के दल में शामिल एक जातरू की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। शेरगढ़ थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि मृतक की पहचान रतलाम जिले के वायोडी,सेलाना निवासी मांगू पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। उसके भतीजे भाणजी मईडा पुत्र नंदू मईडा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके अनुसार, मांगू शुक्रवार सुबह नित्यकर्म के लिए बाहर जा रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आए और वे गिर पड़े। इसके बाद मौत हो गई।
