घर के बाहर खड़ी बुलेट चुराने वाल गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के बाहर खड़ी बुलेट चुराने वाल गिरफ्तार। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को परिवादी मनोहर व्यास निवासी श्याम मनोहर नगर, चौपासनी पीपाड़ क्षेत्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि रात करीब दो बजे अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी माध्यमों और आसूचना तंत्र से संदिग्ध की तलाश की। जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की।
रेलवे की अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ
पूछताछ के बाद उसकी निशान देही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। मामले में रफीक पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मस्जिद की ढाणी,पीपाड़ा थाना लोहावट फलोदी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को 2 सितंबर 2026 को केंद्रीय कारागृह जोधपुर से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय जोधपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर गली-मोहल्लों में खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे।
चोरी के वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों की ओर ले जाकर आगे बेचने का प्रयास किया जाता था। कार्रवाई में थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई। टीम में पुलिस कर्मी रूपस्वरूप सजन,राम लाल,मौजराम और ज्ञानचंद शामिल रहे।
