रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

  • जोधपुर: स्वीप कार्यक्रम
  • सामाजिक सरोकार के साथ दिया लोकतांत्रिक सहभागिता एवं मतदान का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत जन-सहभागिता बढ़ाने, शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने तथा विशेषकर युवा एवं नवीन मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं स्वीप प्रकोष्ठ,जोधपुर द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में बुधवार को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के तहत “रक्तदान भी करेंगे, मतदान भी करेंगे” थीम पर एक दिवसीय वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

शिविर के माध्यम से रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व को मतदान जैसे लोकतांत्रिक कर्तव्य से जोड़ते हुए आमजन,विशेषकर युवाओं एवं नवीन मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संदेश दिया गया कि जिस प्रकार रक्तदान मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,उसी प्रकार प्रत्येक मतदाता का एक मत सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इस पहल के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ते हुए अधिकाधिक जनसहभागिता एवं मतदान का संदेश दिया गया।

चुनाव का पर्व -देश का गर्व।
वोट करें- लोकतंत्र को मजबूत करें।

Related posts:

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026