Doordrishti News Logo

परिवार आंगन में सो रहा था: चोर पीछे की खिड़की से घुसे व नगदी जेवरात ले गए

  • जातरूओं की आड़ में चोरों के आने की आशंका बनी
  • फुटेज से तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार आंगन में सो रहा था: चोर पीछे की खिड़की से घुसे व नगदी जेवरात ले गए। शहर के निकट झंवर स्थित मेघलासिया गांव में गुजरी रात एक घर में चोरी हो गई। चोर घर के पीछे की खिडक़ी से दाखिल हुए और बक्सा उठाकर खेत में ले गए। सामान बिखेर कर नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर गए।

चोरी गए जेवरात की अनुानित कीमत पांच से सात लाख माना जा रहा है। वक्त घटना परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। घटना में जातरूओं की आड़ में चोरों की गैंग आने की भी आशंका बनी है। फिलहाल पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। दो लोगों के इसमें शामिल होना प्रथम दृष्टया पता लगा है।

लापता चार नाबालिग 24 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब

झंवर पुलिस ने बताया कि मेघलासिया गांव में कडेला मेघवालों का बास में कौशल्या देवी पत्नी सोमाराम का परिवार रहता है। गुजरी रात परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। घर के पीछे लगी खिडक़ी को निकाल कर उसमें चोर दाखिल हुए। फिर कमरें में रखा बक्सा उठाकर खेत में ले गए। सामान बिखरने के साथ उसमें रखे सोने के तीन चार तोला आइटम,चांदी के आभूषण और 14 हजार रूपए ले गए।

परिवार के लोग सुबह उठे तब घटना का पता लगा। बक्सा खेत में पड़ा दिखा। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। थानाधिकारी प्रहलादसिंह के अनुसार मामले में जांच की जा रही है,फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026