Doordrishti News Logo

लापता चार नाबालिग 24 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब

200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और फील्ड इंटेलिजेंस से मिली सफलता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लापता चार नाबालिग 24 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब। बनाड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए चार नाबालिग बच्चों को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की थीं। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और फील्ड आसूचना जुटाने के बाद पुलिस टीमों को सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार एक सितंबर को बावरला,हाल तिरूपति नगर निवासी लक्ष्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके रिश्तेदारों के चार बच्चे उनके आवास पर रहकर एकलव्य अकादमी में अध्ययनरत थे। चारों बच्चे रात करीब दो बजे घर से निकल गए थे। अंतिम बार उन्हें रात करीब 3.10 बजे नरसिंहजी की प्याऊ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। लापता बच्चों की उम्र करीब 11-12 वर्ष बताई गई।

राजकीय डेंटल कॉलेज के गार्ड ने फंदा लगाकर दी जान

चार नाबालिगों के एक साथ लापता होने की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों की पालना में पुलिस उपायुक्त के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेंद्र सिंह देवड़ा एवं सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में चार अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं।

तलाश के दौरान पुलिस टीमों ने घटनास्थल सहित विभिन्न मार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में चारों बच्चे तिरूपति नगर से जोधपुर की ओर,सारण नगर पुलिया से माता का थान, माता का थान से आगणवा,नागौरी बेरे से बालसमंद तिराहे तथा बालसमंद तिराहे से बीएसएफ कैंपस की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार रूट ट्रेस किया और रास्ते में बाबा रामदेवजी के जातरुओं के लिए लगाए गए भंडारों की भी जांच की।

इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे नारवा गांव की सरहद में एक भंडारे में चारों बच्चे सोते हुए मिले। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीमों के अथक प्रयासों से चारों नाबालिगों को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026