सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश
- जोधपुर स्वीप कार्यक्रम
- शहर में संचालित यातायात साधनों पर लगाए गए स्वीप जागरूकता स्टिकर एवं पोस्टर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को सिटी ट्रांसपोर्ट के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया।
मादक तस्करी में वांटेड सालभर से फरार इनामी गिरफ्तार
अभियान की शुरुआत आरटीओ एवं वाटरशेड कार्यालय से की गई। इस दौरान शहर में संचालित विभिन्न यातायात साधनों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टिकर एवं पोस्टर लगाए गए, ताकि प्रतिदिन यात्रा करने वाले नागरिकों तक मतदान का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
स्वीप गतिविधि के माध्यम से आमजन को नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, मतदान के महत्व को समझने तथा अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
सार्वजनिक एवं शहरी परिवहन साधनों को मतदाता जागरूकता के माध्यम के रूप में जोड़ते हुए मतदान संबंधी संदेशों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना
है।
