बोलेरो कैम्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत
- एक ही परिवार के पांच लोग घायल
- तीन जोधपुर रेफर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बोलेरो कैम्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिड़ंत। जोधपुर जिले के सेतरावा कस्बे में भणियाणा देवीकोट सडक़ मार्ग पर सोमेसर तिराहे के पास एक बोलेरो कैम्पर और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कैम्पर में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी
यह दुर्घटना प्रतापगढ़ पुराने पेट्रोल पंप से कुछ पहले हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जबकि बोलेरो कैम्पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। कैम्पर में सवार सभी लोग जैसलमेर के सांकड़ा निवासी थे और एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
घायलों में जस्सूकंवर (30) पत्नी चूतरसिंह,तनवीर सिंह (8) पुत्र मनोहरसिंह,सांवलसिंह (30) पुत्र धनसिंह,बबलू कंवर (28) पत्नी मनोहरसिंह और भोपालसिंह पुत्र मनोहर है। सभी घायलों को निजी वाहन से सेतरावा सीएचसी लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल जस्सूकंवर, तनवीरसिंह और सांवलसिंह को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।
