सवारियों से भरी सिटी बस पलटी

  • स्पीड तेज होने से हुआ हादसा
  • सवारियों को आई चोटें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सवारियों से भरी सिटी बस पलटी। जेडीए सर्किल के पास सोमवार को शाम एक सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के कांच टूट गए। इस दौरान बस में बैठी सवारियों को हल्की चोट लगी। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में क्रेन की मदद से सिटी बस को खड़ा करवाया गया।

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

दरअसल शहर में 4 नंबर रूट पर चलने वाली एक बस जेडीए सर्किल के पास पहुंची थी। इस दौरान मोड़ के पास पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की स्पीड काफी तेज थी। इसके चलते हादसा हुआ। घटना के समय बस में महिलाएं, बच्चे सहित अन्य सवारियां बैठी हुई थी। इनमें से कुछ सवारियों को मामूली चोट भी लगी।

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर जानकारी जुटाई। हादसे के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त सिटी बस को सडक़ से दूर हटाया गया। रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि सिटी बस पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी बस को थाने लाकर खड़ा करवाया गया है। हादसे को लेकर जांच की जा रही है। बस में बैठी एक-दो सवारियों को चोट लगी थी। इनका प्राथमिक इलाज करवाया गया।