नवकार महामंत्र आराधना सम्पन्न
तप आराधकों का बहुमान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवकार महामंत्र आराधना सम्पन्न। खेरादियों का बास स्थित राजेन्द्र भवन में आयोजित नौ दिवसीय नमस्कार महामंत्र आराधना का शनिवार को मंगलमय समापन हुआ। इस अवसर पर साध्वी वर्या रत्नरेखा अनुभवदृष्टा एवं कल्पदर्शिता श्रीजी की पावन निश्रा में आराधकों को तप एवं साधना के लिए प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
साध्वीश्री ने कहा कि नमस्कार महामंत्र की आराधना आत्मा को शुद्धि, शांति एवं संयम की ओर ले जाती है।आराधक इस आराधना से प्राप्त आध्यात्मिक ऊर्जा को अपने जीवन में सद्गुणों के रूप में धारण करें। पवित्र नमस्कार महामंत्र आराधना पूर्ण होने के पश्चात तप आराधकों का पारणा,आरती एवं तप प्रभावना का लाभ राजेन्द्र वेदमुथा परिवार को प्राप्त हुआ।
दुकान पर सामान खरीदने आए बुजुर्ग की जेब कटी
त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की ओर से सभी तप आराधकों का तिलक, माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट कर बहुमान किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। तपश्चर्या समिति के सदस्य सुरेश लूंकड़ एवं कमल बाफना ने बताया कि नौ दिवसीय आराधना के दौरान आराधना स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सात लाख से अधिक नमस्कार महामंत्र का जाप,300 से अधिक एकासना,3600 से अधिक स्वस्तिक-लोगस्स पाठ एवं खमासणा सहित विभिन्न धार्मिक आराधनाएं की गईं।
राजेन्द्र सूरी महिला मंडल की ओर से नौ दिनों तक संगीतमय पूजन का पठन कराया गया। समापन अवसर पर सुरेन्द्र-अंजु मुथा एवं दूदमल भंडारी परिवार की ओर से तप प्रभावना वितरित की गई।
