Doordrishti News Logo

गौ सेवा की अनूठी मिसाल खारड़ा मेवासा में बनी 51 किलो लापसी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गौ सेवा की अनूठी मिसाल खारड़ा मेवासा में बनी 51 किलो लापसी। रक्षाबंधन पर पूर्णिमा के पावन अवसर पर खारड़ा बालाजी धाम संघर्ष सेवा समिति की ओर से गौ माता की सेवा के लिए लापसी प्रसादी का आयोजन किया गया।

इस दौरान 51 किलो लापसी तैयार कर गौ माता को अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी दिनेश जाखड़, प्रकाश जाखड़,सुमेर, जैनाराम,बबलू,सुमित, कमलेश,रवि,गणपत, मनीष एवं घमडाराम सहित संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद थे। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढक़र भाग लेते हुए श्रमदान किया।

नवकार महामंत्र आराधना सम्पन्न

इस पुनीत कार्य में बाल गोपालों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और गौ सेवा में अपना योगदान दिया। बच्चों सहित ग्रामीणों में गौ सेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। समिति सदस्यों ने बताया कि गौ सेवा और समाज सेवा के ऐसे पुनीत कार्य आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में गौ सेवा के प्रति जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।