भाजपा ने निगम चुनाव का बिगुल फूंका,युवा शक्ति मैदान में

  • निगम चुनाव में युवाओं पर दांव
  • भाजपा ने तेज की नई पीढ़ी को मैदान में उतारने की तैयारी
  • युवा सम्मेलन में शंकर गोरा का संदेश-युवाओं को मिलेगा बेहतर अवसर
  • योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर मांगे समर्थन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा ने निगम चुनाव का बिगुल फूंका,युवा शक्ति मैदान में। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा जोधपुर शहर ने अपनी चुनावी तैयारियों में युवाओं की भूमिका को प्रमुखता देने के संकेत दिए हैं। लघु उद्योग भारती भवन में आयोजित युवा सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने के साथ निगम चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

शादी का झांसा देकर युवती का नौ माह तक यौन शोषण

सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से नवाचारों के साथ मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने तथा केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद कर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया।

गोरा ने कहा कि इस बार पार्टी युवाओं को बेहतर अवसर देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। निगम चुनाव में अधिक संख्या में युवाओं को मैदान में उतारकर उन्हें पार्षद के रूप में नेतृत्व का अवसर दिए जाने की उम्मीद जताई गई। उन्होंने युवाओं से चुनावी तैयारियों में अभी से जुटने और बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक हितेश व्यास ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन बनाए रखना होगा। उन्होंने युवाओं से संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने और सामूहिक प्रयासों के जरिए भाजपा का निगम बोर्ड बनाने में जुटने का आह्वान किया।

सम्मेलन में महाराष्ट्र से विधायक विक्रांत पाटिल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनूप मोरे,जीतेन्द्र सिंह राठौड़,जिला महामंत्री संजय पंवार,जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कछवाहा,शुभम हंस, सौरभ आचार्य,विवेक माथुर,दीपक राजोरिया, सौरभ जोशी,हिमांशु प्रजापत,सचिन आचार्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।