12 जुआरी गिरफ्तार 1.88 लाख रुपए बरामद
- सीएचबी पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा
- डीएसटी और थाना टीम की संयुक्त कार्रवाई
- जुआ अधिनियम में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),12 जुआरी गिरफ्तार 1.88 लाख रुपए बरामद। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टीम और सीएचबी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से 1 लाख 88 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।
सेवा सच्चे राष्ट्रनिर्माण का आधार: हनुमंता राव
थाना अधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में दबिश दी गई। इस दौरान जुआ खेलते मिले 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
