सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: पटेल
-संसदीय कार्य मंत्री ने 54.50 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकार हर बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: पटेल। ग्राम पंचायत चाली- सेवाला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाली में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 54.50 लाख रुपए की लागत के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर
पटेल ने कहा कि मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में मिशन पढ़ो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैम्पेन का शुभारंभ किया गया है। हमारा संकल्प है कि विद्यार्थियों में पढऩे की बुनियादी क्षमता विकसित होने के साथ ही अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा मिले और विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित हो।
पटेल ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार अनवरत काम कर रही हैं। ढाई वर्षों में 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी हैं। 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन व 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारियां की जा रही हैं।
डॉ कल्ला व डॉ राजश्री बेहरा को सेवानिवृति पर दी समारोह पूर्वक विदाई
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पादित किया जा रहा है और पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कक्षा 1 से 8 में अध्यनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपनी रुचि के खेल,नवाचार और पढ़ाई के बीच समन्वय को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही हमारे देश के सुदृढ़ भविष्य की नींव है। विधि मंत्री ने वृक्षारोपण कर सभी ग्रामवासियों से अधिकाधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
उन्होंने नव प्रवेशित बच्चों का सम्मान किया और प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत नामांकन वृद्धि की सराहना की।
रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता से दिया अंगदान जागरूकता का संदेश
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण- शिलान्यास:-
राजस्व ग्राम चाली के सार्वजनिक श्मशान भूमि खसरा सं.155/80 में खरंजा निर्माण, राउमावि चाली में अपूर्ण ब्लॉक खरंजा निर्माण,ग्राम पंचायत भवन परिसर में अपूर्ण खरंजा निर्माण, ग्राम पंचायत परिसर में खरंजा मय टांका निर्माण कार्य,राउमावि चाली में पिंक शौचालय टॉयलेट का निर्माण,राजस्व ग्राम चाली में श्मशान भूमि की चार दीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। राजस्व ग्राम चाली में श्मशान भूमि में चबूतरा एवं टिन शेड निर्माण व राजस्व गांव चाली के समुद्रा नाडा में घाट निर्माण का शिलान्यास किया गया।
