ट्रेन में छूटा बटुआ लौटाया

टीटीई की सतर्कता से यात्री को मिली राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में छूटा बटुआ लौटाया। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में टीटीई की ईमानदारी और सतर्कता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ट्रेन में छूटा एक यात्री का बटुआ टीटीई की तत्परता से सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को लौटा दिया गया।

आरपीएफ ने 419 लोगों को अपनों से मिलाया

जानकारी के अनुसार, यात्री अभिषेक 21 जुलाई को ट्रेन संख्या 20488 मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस-4 कोच में यात्रा कर रहे थे। जोधपुर स्टेशन पर उतरते समय वे अपना बटुआ सीट पर ही भूल गए। कुछ देर बाद बटुआ गायब होने का पता चलने पर उन्होंने जोधपुर स्टेशन स्थित टीटीई लॉबी में पहुंचकर मुख्य टिकट निरीक्षक दीपक बुंदेल से संपर्क किया।

लॉबी से सूचना मिलते ही टीटीई मनोज पूनिया ने संबंधित कोच और सीट की तुरंत जांच की। तलाश के दौरान बटुआ सुरक्षित अवस्था में मिल गया। बटुए में 1100 रुपये नकद,एटीएम कार्ड, आधार कार्ड,ईयरबड्स तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद बटुआ अभिषेक को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने टीटीई मनोज पूनिया की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026