डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में निकाली अंगदान जागरूकता रैली

अंगदान जनजागरूकता माह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में निकाली अंगदान जागरूकता रैली। अंगदान को बढ़ावा देने और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष जुलाई माह को “अंगदान जन- जागरूकता माह” के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में एक महा रैली का आयोजन किया गया।

रावल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 26 जुलाई को

कार्यक्रम की मुख्य बातें
प्रधानाचार्य डॉ.बीएस जोधा ने कहा कि भारत में सबसे अधिक रोड एक्सीडेंट और सबसे बड़ी आबादी होने के कारण हमें अंग प्रत्यारोपण के लिए अंगों की सबसे ज्यादा जरूरत है।

कैडेवरिक ऑर्गन डोनेशन से ही इस खाई को भरा जा सकता है। आज सबसे बड़ी समस्या जागरूकता का अभाव और रूढ़िवादी विचार हैं। जिस तरह रक्तदान को लेकर जागरूकता आई, वैसे ही अंगदान को लेकर भी मानसिकता बदलनी होगी। बदलती जीवन शैली से नॉन- कम्युनिकेबल बीमारियां बढ़ रही हैं,इसलिए भविष्य में अंगदान की जरूरत और बढ़ेगी।

प्रो.सुरेंद्र सिंह राठौड़, नेफ्रोलॉजी विभाग ने बताया कि गंभीर किडनी, लीवर,हार्ट रोगियों का उचित इलाज ट्रांसप्लांट ही है। सबसे बड़ी बाधा अंगों की उपलब्धता है, जो मुख्यतः ब्रेन डेड रोगियों पर निर्भर है। जागरूकता के अभाव में परिजन सहमति नहीं दे पाते और गोल्डन समय निकल जाता है।

डॉ.वंदना शर्मा,ऑर्गन ट्रांसप्लांट नोडल ऑफिसर ने ब्रेन डेड की परिभाषा और अंगदान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि एक ब्रेन डेड रोगी के अंगदान से 8 मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। डॉ.कमल खींची,विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी ने अंगदान को “आज के युग का सबसे बड़ा दान” बताया।

रैली में सहभागिता
रैली मेडिकल कॉलेज प्रांगण से शुरू होकर शास्त्री सर्किल होते हुए पुनः गेट नंबर 1 पर समाप्त हुई। इसमें डॉ.फतेह सिंह भाटी, डॉ.मोहन मकवाना, डॉ.गीता सिंघारिया,डॉ.गोवर्धन चौधरी, डॉ.सुनील कोठारी,डॉ.सावित्री शर्मा,डॉ.रामाकिशन चौधरी सहित सीनियर फैकल्टी, नर्सिंग,पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी कॉलेज के प्राचार्य व फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। 500-600 छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिमला पुनिया,चीफ ट्रांसप्लांट को- ऑर्डिनेटर और डिंपल चौहान, सहायक ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर का विशेष योगदान रहा। अंत में डॉ.वंदना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।