Doordrishti News Logo

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल मेंभूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित होने से हड़पसर- जोधपुर-हड़पसर सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन 25 जुलाई तक प्रभावित रहेगा। ट्रेन 10 जुलाई से अस्थाई रूप से रद्द चल रही थी,जिसकी अवधि अब आगे 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हड़पसर सुपर फास्ट एक्सप्रेस की 18 से 24 जुलाई के बीच 7 ट्रिप रद्द की गई हैं। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की भी 19 से 25 जुलाई के बीच 7 ट्रिप रद्द की गई हैं।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।