पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

कहा यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा का निर्णायक क्षण

नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात कर विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी।

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है।

X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा: यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और निडर होकर नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

स्काईरूट का विक्रम-1 प्रक्षेपण भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।