अवैध शराब बेचते तीन गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब बेचते तीन गिरफ्तार। अवैध रूप से शराब बेच रहे तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।
मथानिया थाने के एसआई प्यारेलाल ने रिको एरिया तिंवरी में अवैध रूप से शराब बेच रहे निम्बों की ढाणी बालरवा निवासी खेमा राम पुत्र आदूराम भील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे सेे देशी शराब के 21 पव्व जब्त किए।
सरदारपुरा बी-सी रोड पर आधा दर्जन कारों के शीशे फोड़े
माता का थान थाने के एएस आई रामलाल ने 80 फीट रोड लालगढ़ रेस्टोरेंट के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे रवि उर्फ कालू पुत्र भोलाराम रेगर को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एएसआई महेन्द्र कुमार न अशोक उद्यान के पीछे अवैध रूप से शराब बेच रहे ओमप्रकाश पुत्र कोजाराम सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब के 48 पव्वे जब्त किए।
