Launch of the Udaan Project

उड़ान प्रोजेक्ट का शुभारंभ

-बारां जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा थर्मल प्लांट का निःशुल्क शैक्षणिक भ्रमण

बारां(दूरदृष्टीन्यूज),उड़ान प्रोजेक्ट का शुभारंभ।विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे उद्योग जगत का व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन के ‘उड़ान प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,दड़ा में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अटरू कालू लाल मीणा और विशिष्ट अतिथि अदाणी फाउंडेशन कवाई के सीएसआर हेड एजाज फुलवाडिया थे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह मीणा ने की। समारोह के बाद सीबीईओ ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को अदाणी पावर राजस्थान लिमिटेड,कवाई के थर्मल पावर प्लांट के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

उद्देश्य: कक्षा से उद्योग तक का सफर:-
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कालूलाल मीणा ने कहा कि ऐसे औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकों के ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का मौका देते हैं। इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और करियर के प्रति जागरूकता विकसित होती है।

क्या मिलेगा उड़ान प्रोजेक्ट में:-
सीएसआर हेड एजाज फुलवाडिया ने बताया कि उड़ान प्रोजेक्ट के तहत बारां जिले के सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अदाणी पावर प्लांट का पूर्णतः निःशुल्क शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा।

विद्यार्थियों को सुविधाएं:-
विद्यालय से प्लांट तक निःशुल्क बस सुविधा,नाश्ता और दोपहर का भोजन उपलब्ध किया जाएगा।

रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग, विद्युत उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानक और विभिन्न विभागों में करियर अवसर उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ना और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

पिछले साल 7000+ विद्यार्थी हुए लाभान्वित:-
फुलवाडिया ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में 136 विद्यालयों के 7,000 से अधिक विद्यार्थियों ने इस प्रोजेक्ट के तहत प्लांट का भ्रमण किया था। विद्यार्थियों और शिक्षकों से मिले सकारात्मक अनुभवों के बाद इस वर्ष भी इसे जारी रखा गया है। विजिट बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।