The new executive committee of the Rotary Club of Jodhpur Garima has assumed office.

रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

-महिलाओं के लिए मासिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण की घोषणा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार। 55 समर्पित महिला सदस्यों वाले रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा का रोटरी वर्ष 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह एक होटल में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।समारोह में सहायक प्रांतपाल रोटेरियन रीता स्वामी के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

नई कार्यकारिणी:-
अध्यक्ष: रोटेरियन सुमन सिंघवी,सचिव: रोटेरियन डोलिन जैन,कोषाध्यक्ष: रोटेरियन आशा पारख।

निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन कावेरी बजाज ने अध्यक्षीय कॉलर पहनाकर रोटेरियन सुमन सिंघवी को नेतृत्व सौंपा। रोटरी वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

मुख्य अतिथि का संदेश:-
समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन थे। उन्होंने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि वरुण धनाड़िया थे।

कार्यक्रम का संचालन पीडीजी रोटेरियन विनोद भाटिया,अनिल बेनीवाल, प्रीयेश भंडारी एवं संजय मालवीय ने किया। जोधपुर के सभी रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने रोटरी की एकता और सहयोग की भावना को मजबूत किया।

अंगदान शपथ ग्रहण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

नई सेवा पहल,महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण:-
नए रोटरी वर्ष की शुरुआत एक महत्वपूर्ण सेवा परियोजना की घोषणा के साथ हुई। क्लब द्वारा महिलाओं के लिए मासिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका संचालन जोधपुर पुलिस अधिकारी शारदा पूनिया के मार्गदर्शन में होगा।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल देना,आत्मविश्वास बढ़ाना और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने रोटरी की थीम “Create Lasting Impact- स्थायी प्रभाव का सृजन”को साकार करते हुए समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और रोटरी फेलोशिप के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली,ज्ञापन सौंपा