organ-donation-pledge-and-rangoli-competition-organized

अंगदान शपथ ग्रहण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

-महात्मा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग में हुआ आयोजन

-विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिए दिया अंगदान का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंगदान शपथ ग्रहण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित। अंगदान जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.फतेह सिंह भाटी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, महात्मा गांधी चिकित्सालय थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैडेवरिक ऑर्गन डोनेशन प्रोग्राम की नोडल ऑफिसर डॉ.वंदना शर्मा उपस्थित थीं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली,ज्ञापन सौंपा

अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा:-
डॉ.वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने समाज में अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल विजय शर्मा ने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थी न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में,बल्कि जनजागरूकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंगदान का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आज समय की आवश्यकता है।

नर्सिंग ट्यूटर अशोक चौधरी ने विद्यार्थियों को अंगदान जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रेम प्रकाश आश्रम में सनातन परंपरा का आयोजन

रंगोली से दिया जागरूकता का संदेश:-
कार्यक्रम के दौरान डॉ. फतेह सिंह भाटी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया। आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियों की सराहना करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से अंगदान के महत्व और उससे जुड़े पहलुओं पर प्रश्न पूछकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों ने भी रंगोलियों को देखा और अंगदान के संदेश को समझा।

शपथ के साथ हुआ समापन:-
अंत में मुख्य ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर शिमला पूनिया ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को अंगदान जागरूकता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डॉ. अखिलेश गुप्ता,नर्सिंग सुपरिटेंडेंट,नर्सिंग स्कूल का स्टाफ एवं विद्यार्थी, सहायक ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डिंपल चौहान तथा मरीजों के परिजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित कर अधिक से अधिक लोगों को इस “महादान” के लिए प्रेरित करना था।

एसओजी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री रैकेट के आरोपी को जोधपुर में पकड़ा