Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत।शहर के डांगियावास और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में घायल महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

चाय केबिन में मिली कोडिन सीरप की 8 भरी और 160 खाली शीशियां बरामद

डांगियावास पुलिस ने बताया कि खातियासनी निवासी मनोहर पुत्र अनोपराम मिरासी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 45 वर्षीय डालीदेवी गत 2 जून को खातियासनी गांव में नरेगा में कार्य कर रही थी। तब गर्मी के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे बाइक पर बिठाकर अस्पताल ले जाया गया। मगर खातियासनी गांव में ही बीच रास्ते वह बाइक से नीचे गिर गई और घायल हो गई। इसकी अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई।
डांगियावास पुलिस ने मर्ग में कार्रवाई की है।

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार राजबाग सूरसागर निवासी रमेशचंद्र पुत्र शांतिलाल जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके बहनोई वीरेंद्र कुमार अपनी बाइक लेकर 14 जुलाई की शाम को पुराना डीपीएस ढाबा रिंग रोड के पास से निकल रहा था। तब पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके बहनोई की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। चौहाबो पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

एआई आधारित रोजगार की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित

Related posts: