Doordrishti News Logo

स्मैक एमडी और डोडा चूरा बरामद दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप जब्त

-एएनटीएफ की दो बड़ी कार्रवाई

जोधपुर,स्मैक एमडी और डोडा चूरा बरामद दो आरोपी गिरफ्तार,पिक अप जब्त। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए जोधपुर और चूरू जिलों में दो अलग-अलग ऑपरेशन में अवैध मादक पदार्थ स्मैक,एमडी तथा डोडा चूरा बरामद किया है। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,जबकि एक पिकअप वाहन और नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित नकदी भी जब्त की गई।

महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में राज्यभर में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पहली कार्रवाई जोधपुर जिले के चामू थाना क्षेत्र और दूसरी कार्रवाई चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में की गई।

67.43 लाख की साइबर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि गोदेलाई गांव निवासी राणाराम अपने घर से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और चामू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर से 57.41 ग्राम स्मैक और 51.03 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी राणाराम पुत्र डूंगरराम,निवासी बाबूनगर गोदेलाई,थाना चामू, जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में एएन टीएफ को सूचना मिली कि रतनगढ़- सरदारशहर हाईवे स्थित करणी कृपा होटल से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। सूचना पर एएनटी एफ और रतनगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल पर दबिश दी।

महिलाओं को निवेश के प्रति किया जागरूक

जांच के दौरान होटल के काउंटर से 3.154 किलोग्राम डोडा चूरा और नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 2,990 रुपये बरामद हुए। आरोपी महावीर पुत्र चेतनराम,निवासी रातूसर, सरदार शहर (चूरू) की जेब से एक पिकअप वाहन की चाबी मिलने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें चालक सीट के नीचे भी मादक पदार्थ मिला।

पुलिस ने डोडा चूरा, नकदी और पिकअप वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एएनटीएफ ने बताया कि पहली कार्रवाई में एएनटीएफ एवं चामू थाना पुलिस तथा दूसरी कार्रवाई में एएनटीएफ एवं रतनगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सफल कार्रवाइयों में शामिल अधिकारियों और कार्मिकों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

एएनटीएफ ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कोई भी सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।