नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान
-दो मेडिकल दुकानों में मिली अनियमितताएं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान। सूरसागर थाना पुलिस ने औषधि नियंत्रण विभाग एवं नारकोटिक्स विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कालीबेरी एवं चौपड़ खनन क्षेत्र के आसपास स्थित मेडिकल दुकानों की जांच में दो दुकानों पर दवाइयों की बिक्री एवं स्टॉक संबंधी अनियमितताएं सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में संचालित किया गया।
कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश
सूरसागर थानाधिकारी हरीश चंद्र सोलंकी के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग व नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्किल स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार को पुलिस थाना सूरसागर क्षेत्र के कालीबेरी एवं चौपड़ खनन क्षेत्र के आसपास मेडिकल दुकानों तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी ली गई।
अभियान का उद्देश्य अवैध नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना था। संयुक्त कार्रवाई में औषधि नियंत्रण विभाग के औषधि निरीक्षक आशीष गज्जा एवं किशोर पंवार तथा नारकोटिक्स विभाग के इंटेलिजेंस अधिकारी अंतरसिंह व जूनियर इंटेलिजेंस अधिकारियों राजेश चौधरी और रवि रंजन शामिल थे।
आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में 30 लाख की चोरी
जांच के दौरान दो मेडिकल दुकानों में दवाइयों की बिक्री एवं स्टॉक संबंध में अनियमितताएं पाई गईं। इस पर औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर फर्द तैयार कर प्रकरण को लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी औषधि नियंत्रण विभाग,नारकोटिक्स विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान और निगरानी लगातार जारी रखी जाएगी।
