बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत हैप्पी चाईल्ड स्कूल,नागौरी गेट जोधपुर में परियोजना कार्यों में जन सहभागिता सुनिश्चित करने व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु आरयूआईडीपी अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कैप टीम के धीरेन्द्र वैष्णव ने शहर में रूडिप परियोजना के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग और रख-रखाव पर जानकारी देते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को सीवरेज लाईन मे प्रवाहित नहीं करना चाहिए,इससे लाईनें अवरूद्ध हो जाती है,घरों के आस-पास गंदगी फैलेगी,गन्दा पानी सड़क पर फैल जाने से मक्खी, मच्छर पनपते हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बढ जाता है।

7 से 24 सितम्बर तक होगी आर्मी भर्ती रैली

छात्र-छात्राओं को पोस्टर के माध्यम से सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग व ठोस कचरे के निस्तारण के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सफाई रखने,प्लास्टिक से बचने और पानी बचत की शपथ ली। संवेदक फर्म ईगल इन्फा से एसओटी लक्ष्मी सैनी ने शहर में रूडिप परियोजना के तहत हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

प्राचार्य सुनिल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से जागरूकता बढती है छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे प्राप्त जानकारी अपने घर पर जाकर अवश्य साझा करें। संवेदक फर्म ईगल इन्फ्रा से एसओटी कमलेश एवं मुन्ना देवासी ने कार्यक्रम में सक्रिय भागिदारी निभायी।