आपसी विवाद के चलते युवक को बोलेरो कैंपर से कुचलने का प्रयास
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद के चलते युवक को बोलेरो कैंपर से कुचलने का प्रयास। शहर के निकट बनाड़ स्थित थबूकड़ा गांव में बस स्टेण्ड के नजदीक भोपालगढ़ रोड पर एक युवक को आपसी विवाद के चलते बोलेरो कैंपर से कुचलने का प्रयास किया गया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक के भाई की तरफ से नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि थबूकड़ा निवासी सोहनराम पुत्र लूंबाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गत रविवार की शाम को उसका भाई कालूराम थबुकड़ा बस स्टेण्ड के नजदीक भोपालगढ़ रोड से निकल रहा था। तब केसाराम जाट अपनी बोलेरो कैंपर लेकर आया और उसके भाई को कुचलने का प्रयास किया। बचाव करने के दौरान उसका भाई नीचे गिर गया और बोलेरो कैंपर उसके पैर से निकल गई। इससे उसका पैर फ्रेक्चर हो गया।
साइड में चल रहे युवक को पीछे से ट्रक चालक ने मारी टक्कर,मौत
बनाड़ पुलिस ने इनके बीच आपसी विवाद होना बताया है। घटना में मामला दर्ज कर अब आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी उसी के गांव का बताया जाता है।
कमठा मशीनरी सामान चोरी का केस दर्ज
उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में गफूर का चौक उदयमंदिर निवासी मो. वसीम पुत्र मो.अब्बास ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को वह राइकाबाग क्षेत्र में रखी माल चढ़ाने वाली मशीन, दो गेलेण्डर , एक आरसीसी तोडऩे की मशीन और एक ड्रील मशीन को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूसरी तरफ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में हमीर नगर फींच निवासी अमराराम विश्नोई पुत्र देवाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को वह अपनी स्कार्पियो लेकर डीपीएस सर्किल पर आया था। जहां से उसकी गाड़ी चोरी हो गई।
