Doordrishti News Logo

कॉफी हाउस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

सुबह कर्मचारी उठे तक लगा पता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कॉफी हाउस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के नई सडक़ चौराहा के पास में आए कॉफी हाउस में कर्मचारी ने फँदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 6 जुलाई की रात की है। सात की सुबह उसके फंदा लगाने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। उसके भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत: मुकाम नोखा बीकानेर का रहने वाला 22 साल का अमित पुत्र पाबूराम विश्रोई यहां नई सडक़ चौराहा के पास में आए कॉफी हाउस में काम करता था।

जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

6 जुलाई की रात 11 बजे काम खत्म कर वह अपने कमरे पर सोने चला गया। सुबह जब उसके ऊपरी मंजिल पर रहने वाले भाई और अन्य साथी उठे तब उसके फंदे पर लटके होने का पता लगा। उसने खिडक़ी की ग्रिल में निवार डालकर फंदा लगा लिया।

आरंभिक पड़ताल में उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह इससे पहले भी हाथ की नसें काट चुका था। उसके भाई श्योपत ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।