टेंपो ट्रैवलर व कार की भीषण भिड़ंत में महाराष्ट्र से घूमने आए स्टूडेंट की मौत
एक अन्य गंभीर रूप से घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टेंपो ट्रैवलर व कार की भीषण भिड़ंत में महाराष्ट्र से घूमने आए स्टूडेंट की मौत। केरू- जैसलमेर रोड पर टेंपो ट्रैवलर और क्रेटा कार की टक्कर हो गई। हादसे में महाराष्ट्र के एक स्टूडेंट की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। हादसा सोमवार सुबह 5.30 बजे हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य स्टूडेंट को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि महाराष्ट्र से स्टूडेंट्स ट्रैवल कंपनी के जरिए जैसलमेर घूमने जा रहे थे। इस हादसे में पनवेल, जिला रायगढ़, महाराष्ट निवासी साहिल जाधव (20) पुत्र नंदकिशोर की मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जोधपुर में मानसून की पहली झमाझम बारिश
सभी स्टूडेंट्स जैसलमेर जा रहे थे। वे बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन के जरिए आज सुबह 4.30 बजे के करीब जोधपुर पहुंचे थे। यहां से वे टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी की गाड़ी लेकर रवाना हुए थे। गाड़ी में ड्राइवर समेत 13 लोग सवार थे,तभी जैसलमेर रोड पर हादसा हो गया।
हादसे के बाद पुलिस ने घायल और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
