Doordrishti News Logo

दो दिन के लिए स्कार्पियो मांगकर ले गया,खुर्दबुर्द कर अब मांग रहे रुपए

बड़े भाई पर आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो दिन के लिए स्कार्पियो मांगकर ले गया,खुर्दबुर्द कर अब मांग रहे रुपए। शहर में स्कॉर्पियो गाड़ी हड़पने का एक मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त ने अपने भाई और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि परिवादी भगवत ने अपने भाई नरपत और मोहन पारीक उर्फ मोंटू के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर विवेक विहार थाने में मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी भगतव का आरोप है कि उसके बड़े भाई ने जागरण में जाने का बहाना बनाकर गाड़ी मांगी और बाद में मोहन पारीक नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहन हड़प लिया। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी है।

जोधपुर में 17 रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि केबीएचबी सेक्टर-14 निवासी भगवत पुत्र चैनाराम ने परिवाद दर्ज कराया। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई नरपत 30 मई को उसके पास आया था। उसने कहा कि उसके मित्र के यहां जागरण है, इसलिए दो दिन के लिए गाड़ी चाहिए। भाई होने के नाते भगवत ने अपनी स्कॉर्पियो उसे दे दी।

2 जून को जब भगवत ने अपनी गाड़ी वापस मांगी, तो नरपत ने बताया कि मोहन पारीक उर्फ मोंटू भाई ने उसे धमकाकर गाड़ी का फर्जी इकरारनामा बनवा लिया है और गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है। जब परिवादी भगवत ने मोहन पारीक से अपनी गाड़ी मांगी। तब उसने कहा कि गाड़ी मेरे पास है। अगर वापस चाहिए तो 5.70 लाख रुपए लेकर आओ, तभी गाड़ी मिलेगी,नहीं तो अपनी गाड़ी भूल जाओ।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026