बारातियों से भरी कार की डपंर से टक्कर पांच घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारातियों से भरी कार की डपंर से टक्कर पांच घायल। देचू थाना क्षेत्र के सरहद कनोडिया पुरोहितान राष्ट्रीय राजमार्ग 125 और मेगा हाईवे पर एक डंपर और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी बाराती हैं।
बारातियों से भरी कार की डपंर से टक्कर पांच घायल
पुलिस ने बताया कि कार बालोतरा से बारात लेकर पोकरण की ओर जा रही थी,तभी देचू के निकट यह हादसा हुआ। घायलों में गोमट निवासी असकर बेटा दिलदार,रमजान खान, रफीक खान और फिरोज बेटा समरू खान शामिल हैं।
बडली निवासी अरशद पुत्र शाहिद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के साथ आए बाराती और परिजन मौके तथा अस्पताल पहुंचे।
