सात दिवसीय श्रीमद सप्ताह सत्संग का शुभारंभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात दिवसीय श्रीमद सप्ताह सत्संग का शुभारंभ।बुधवार को श्रीयादे नगर में सात दिवसीय श्रीमद सप्ताह सत्संग का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

ट्रैक्टर और बाइक चोरी, केस दर्ज

श्रीयादे माता पावन धाम के पूर्व उपाध्यक्ष विशनाराम सिंगरवाल ने बताया कि कलश यात्रा श्रीयादे माता मंदिर से कथा स्थल हनुमान जी मंदिर कुम्हार समाज की प्याऊ पर पहुंचने के साथ केशवदास वैष्णव,मालाराम कुचावटिया,श्रवणकुमार सिंगरवाल,वरजू देवी, प्रजापत सुशीला प्रजापत आदि ने सत्संग गायन प्रारंभ किया।

श्रीयादे मां पुरबिया प्रजापति (कुम्हार)समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष सोहनलाल सिंगरवाल ने बताया की यह श्रीमद सप्ताह सत्संग खड़ी सप्ताह के रूप में सात दिनों तक आंधी बारिश में भी बिना रूके दिन रात अनवरत चलेगी।

सुरजाराम ऐणिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में पांचाराम सिंगरवाल,सायरचंद टटवाड़ीया, लक्ष्मण जगरवाल,गुलाब चंद ऐणिया मुन्नाराम मोरवाल, गौरीशंकर ऐणिया,रणछोड़राम सिंगरवाल, छोटु रामसिनावड़िया, खेमाराम प्रजापत सहित आस पड़ोस के कई गांवों से महिलाए और पुरुष भी शामिल हुए।