Doordrishti News Logo

एक ने रोहिड़ा के पेड़ दूसरे ने घर में फंदा लगाकर दी जान

राजीव गांधी नगर में दस दिन में चार लोगों ने किया सुसाइड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक ने रोहिड़ा के पेड़ दूसरे ने घर में फंदा लगाकर दी जान। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एक ने रोहिड़ा के पेड़ पर फंदा लगाया तो दूसरे ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुुपुर्द किए। इस थाना क्षेत्र में पिछले दस दिनों में चार लोग फंदा लगाकर खुदकुशी कर चुके है।

पिता बेटे से मिलने पानीपत हरियाणा गया चोर लाखों के जेवरात ले गए

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि पोपावास निवासी प्रेमाराम पुत्र इंद्राराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका भाई 35 वर्षीय श्रवणराम शौच के लिए घर से निकला था। मगर उसने कुछ दूरी पर जाकर रोहिड़ा के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसी तरह मोकलावास निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह ने अपने घर में ओढऩे से फंदा लगा लिया। इसके भाई शेरसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में गत दस दिनों में चार लोग फंदा लगाकर सुसाइड कर चुके है।इसके पहले मोकलावास गांव में ही एक ही दिन में महिला और युवक ने फंदा लगाया था।