Doordrishti News Logo

भागवत कथा की पूर्णाहुति पर निकली शोभायात्रा

श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भागवत कथा की पूर्णाहुति पर निकली शोभायात्रा। एम्स रोड पर सुभाष नगर द्वितीय वैद्यराजजी बेरा स्थित परमानंद बालाजी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत विश्राम एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कथा वाचक भागवत नंदन सचिन ने कथा के दौरान कहा कि अधिकमास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से अनंत गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं। सुदामा जैसे अनन्य भक्त पर भगवान ने अपनी विशेष कृपा कर उन्हें समस्त सुख प्रदान किए।

बदइंतजामी की मार झेल रहा नेहरू पार्क

भगवान दीन-दुखियों और अपने आश्रितों पर हमेशा कृपालु रहते हैं,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर परिस्थिति में श्रीहरि का स्मरण करते रहना चाहिए। कथा पूर्णाहुति के उपरांत निकाली गई शोभायात्रा में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान कमलेश महाराज,रामचंद्र शास्त्री, विशाल दास,पुजारी शिवम् तिवारी सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। नगर भ्रमण के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।