सोलर प्लांट पर लूटपाट सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट
- आधी रात को पिकअप लेकर पहुंचे बदमाश
- हजारों की केबल और बैटरियां गाड़ियों में भर ले गए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लांट पर लूटपाट सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट। निकटवर्ती करवड़ स्थित खारीखुर्द गांव में सोलर प्लांट पर पिकअप में आए बदमाशों ने उत्पात मचाया। सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की और वहां से हजारों रुपए की केबल, बैटरियां आदि सामान लूट कर चले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पिकअप में सवार बदमाशों की अब पहचान की जा रही है। गाड़ी की लोकेशन भी देखी जा रही है। सिक्योरिटी गार्ड की तरफ से करवड़ थाने में लूट की रिपोर्ट दी गई।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि उम्मेद नगर मथानिया निवासी अचलाराम पुत्र छोटाराम जाट की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह जेक्सीन ग्रीन सोलर प्लांट खारीखुर्द गांव में सिक्योरिटी गार्ड पर कार्यरत है। 14-15 जून की देर रात दो बजे कुछ बदमाश पिकअप गाड़ी लेकर पहुंचे। बदमाशों ने गेट को जबरन तोडक़र प्रवेश किया और मारपीट की। बाद में स्टोर तक गए फिर वहां से हजारों रुपयों की केबल और बैटरियों को उठाकर पिकअप में भर कर ले गए। विरोध किए जाने पर बदमाशों ने जान की धमकीं दी।
भारत भाग्य विधाता का 16 जून को जोधपुर सहित राजस्थान में निःशुल्क शो
वक्त घटना सोलर प्लांट पर सात आठ कर्मचारी कार्यरत थे,मगर वे अलग अलग लोकेशन पर लगे थे। स्टोर पर एक कर्मचारी था, जिसके साथ भी मारपीट की गई। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। बदमशों की गैंग है जो संगठित अपराध को करती है।उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है, साथ ही पिकअप की लोकेशन से उसका पता लगाने का प्रयास जारी है।
