Doordrishti News Logo

ट्रेन में एमपी से लाए 44 किलो डोडा-पोस्त सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

1.15 लाख रुपए कैश भी मिला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में एमपी से लाए 44 किलो डोडा-पोस्त सहित पांच आरोपी गिरफ्तार। मध्य प्रदेश से डोडा लाकर उसे जोधपुर में ट्रेन से पहुंचाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार को ट्रेन से और एक को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
मामला डांगियावास थाना क्षेत्र का है। कार्रवाई डीएसटी टीम की ओर से की गई थी।

रेलवे स्टेशन से पकड़े गए रामविलास,महिलपाल, रामरतन,राजू के पास से बैग और कट्टों में 44 किलो डोडा पोस्त मिला है। ये डोडा-पोस्त चेतनवन नाम के युवक ने इन्हें दिया था, जो कार से इसे लेकर आया था। पुलिस ने चेतनवन को भी गिरफ्तार किया है। उसकी कार से 1 लाख 15 हजार रुपए कैश भी मिला है।

थानाधिकारी दौलाराम ने बातया कि ये कार्रवाई डीएसटी इंचार्ज खेतसिंह के नेतृत्व में की गई थी। डीएसटी टीम को मिले इनपुट के आधार पर उन्होंने चेतनवन को दांतिवाला पुलिया के नीचे से नाकाबंदी के दौरान हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ की तो सामने आया कि वह एमपी के गुना से डोडा-पोस्त लेकर आया था। जिसे बारां के छबड़ा जिले के चार युवकों में बांट दिया। दो बैग और कट्टों में 44 किलो डोडा- पोस्त भरा हुआ था।

कथित पंडित ने परेशानी दूर करने के नाम पर छात्र को ठगा

चारों को असारानाड रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए कहा गया था। इन चारों की टिकट भी चेतनवन ने करवाई थी। पूछताछ के दौरान जानकारी सामने आने के बाद टीम असारानाड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां चारों ट्रेन से उतर जब स्टेशन से बाहर आ रहे थे तो इन्हें रोककर पूछताछ की। चारों के पास दो बैग और कट्टे थे।

टीम ने पूछताछ कर तलाशी ली तो इनमें से डोडा-पोस्त निकला।
इन चारों को जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से भेजा गया था। टीम ने चेतनवन की कार और इसमें मिले 1 लाख 15 हजार रुपए भी जब्त किए।