कैरिज कार्यशाला में एक माह-एक व्यक्ति-एक पुस्तक अभियान शुरू
हर कर्मचारी महीने में पढ़ेगा एक किताब
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैरिज कार्यशाला में एक माह-एक व्यक्ति-एक पुस्तक अभियान शुरू। बढ़ते स्क्रीन टाइम के बीच कर्मचारियों में पढऩे की आदत लौटाने के लिए कैरिज कार्य शाला के राजभाषा अनुभाग ने नई पहल की है। यहां एक माह-एक व्यक्ति-एक पुस्तक अभियान शुरू किया गया, जिसका मकसद पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देना है। मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीना ने पंच परमेश्वर पुस्तक के विमोचन के साथ अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि किताबें ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास की नींव हैं। नियमित अध्ययन से सोच का दायरा बढ़ता है। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ.सुनीता चौधरी ने सभी अधिकारियों- कर्मचारियों से हर महीने पुस्तकालय से एक पुस्तक लेकर पढऩे का आह्वान किया।
टेक्सटाइल फैक्ट्रियों को बंद करने पर श्रमिकों का प्रदर्शन
उन्होंने सुझाव दिया कि कर्मचारी पढ़ी गई पुस्तक के साथ फोटो या सेल्फी निर्धारित ग्रुप में साझा करें,ताकि दूसरे भी प्रेरित हों। डॉ.चौधरी ने कहा कि यह अभियान अध्ययन, चिंतन और ज्ञानार्जन की संस्कृति को मजबूत करेगा। इससे कर्मचारियों को मोबाइल से दूर किताबों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में कार्यशाला के सभी अधिकारी,दोनों यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन कनिष्ठ अनुवादक चंद्रप्रकाश आर्य ने किया।
