एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे के कैरिज कारखाना जोधपुर में पर्यावरण अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को आगे बढ़ाते हुए कारखाना परिसर स्थित वाटर टैंक पार्क में पौधे लगाए गए।
भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे
कार्यक्रम में मुख्य कारखाना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अभियान के तहत लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
