युवक का रास्ता रोककर हमला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक का रास्ता रोककर हमला। सूरसागर थाना में मणाई इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता जीवणसिंह पुत्र भीवसिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह पैदल जा रहा था,तब आरोपी परवतसिंह,भगतसिंह और लोकपालसिंह आदि ने उनका रास्ता रोक लिया।
डंपर को पुलिस की गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश, सड़क पर बिखेरी बजरी
आरोपियों ने लाठी-सरियों से लैस होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट कर फरार हो गए। सूरसागर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
