घर के बाहर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के बाहर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप।माता का थान स्थित अशोक कॉलोनी गली नंबर 1 में घर के बाहर पेट्रोल छिडक़ कर आग लगाने का केस दर्ज कराया गया है। घर मालकिन ने दो तीन युवकों को नामजद कर आरोप लगाते रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
माता का थान स्थित अशोक कॉलोनी गली नंबर 1 निवासी गुडिय़ा पत्नी केसाराम सरगरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके घर के बाहर आकाश पंवार,राजकुमार आदि ने मिलकर पेट्रोल छिडक़ा और आग लगा दी। जिससे उसके घर को नुकसान पहुंचा। माता का थान पुलिस अब नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
