सेल्फी लेते हुए युवक कायलाना में डूबा
घूमने आया पर्यटक बचाने के लिए कूदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेल्फी लेते हुए युवक कायलाना में डूबा।शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना घूमने आए दो युवक अरमान और रहमान शुक्रवार को झील में डूबने से गोताखोरों और नाविकों ने बचा लिया। जोधपुर के भदवासिया निवासी अरमान बासी ईद पर अपने एक अन्य दोस्त के साथ कायलाना घूमने आया था। जहां नीचे उतर कर सेल्फी ले रहा था। उसका पांव फिसल गया और वह कायलाना झील में डूबने लगा। बीकानेर से घूमने आया पर्यटक रहमान तैरना जानता था,इसलिए वह अरमान को बचाने के लिए कूद गया।
दो जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डि़ब्बों की बढ़ोतरी
गोताखोर ने दोनों को बचाया
अरमान ने छटपटाहट में रहमान का गला पकड़ लिया। दोनों डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने मदद की गुहार लगाई।
तुरंत रिंग सेफ्टी उपकरण लेकर आए गोताखोर भरत चौधरी, सुरेश,नारायण,वेलाराम,मूला राम,भगीरथ,महिपाल और गणेश ने बिना समय गंवाए झील में छलांग लगाई और दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना तुरंत राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
